White Hair Treatment Tips: पाना चाहती हैं सफेद बालों से छुटकारा तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

 




सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलु नुस्खें (Home Remedies For White Hair In Hindi)

1) आंवला

आपको चाहिए
- तीन-चार आंवले
- एक कप नारियल का तेल

ऐसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले आंवला धो लें और छोटे-छोटु टुकड़े कर लें.
- अब नारियल के तेल को एक पैन में डाल लें और इसमें आंवले के टुकड़े डाल कर दोनों को अच्छे  से उबाल लें.

- 10 मिनट तक उबालने के बाद इस मिश्रण को किसी जार में रख दें.
- इस मिश्रण से अपने स्कैल्प की मसाज करें.
- और एक दो घंटों बाद बालों को शैंपू से धो लें.
- हफ्ते में 2 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.
इसके फायदे
आंवला बालों के लिए एक टोनिक का काम करता है और इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में काम करता है और इससे बालों को कई तरह के फायदे होते हैं. यह बालों को घना और मजबूत बनाता है साथ ही बालों की सफेदी भी दूर करता है. 


2) करी पत्ता

आपको चाहिए

- 12 से 15 करी पत्ते
- तीन चम्मच नारियल का तेल

ऐसे करें इस्तेमाल
- नारियल के तेल में करी पत्तों को डालकर उबाल लें.
- अब तेल को छान लें और ठंडा कर लें.
- तेल से अपनी स्कैल्प की मसाच करें.
- 2 से 3 घंटों बाद शैंपू से बाल धो लें.
- हफ्ते में 1 से 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.

इसके फायदे
आप सफेद बालों के इलाज के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. करी पत्ता बालों में मेलानिन पिगमेंटेशन को बढ़ाता है और इसमें अधिक मात्रा में विटामिन बी भी होता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है. 

3. अरंडी और सरसो का तेल

आपको चाहिए
- एक चम्मच अरंडी का तेल
- दो चम्मच सरसो का तेल

ऐसे करें इस्तेमाल
- अरंडी और सरसो के तेल को मिला कर गर्म कर लें.
- अब स्कैल्प और बालों पर इससे 10 मिनट तक मसाज करें.
- लगभग 30 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें.
- हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.

इसके फायदे
आप सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके साथ आप सरसो या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. अरंडी के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड होते हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं. 

4. ब्लैक टी

आपको चाहिए
- दो चम्मच ब्लैक टी
- एक कप पानी

ऐसे करें इस्तेमाल
- एक कप पानी में ब्लैक टी को अच्छे से उबाल लें.
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- ठंडा हो जाने के बाद इसे बालाों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और कुछ मिनट के लिए मसाज करें.
- लगभग एक घंटे के लिए इसे बालों में लगा रहने दें.
- आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं.

इसके फायदे
ब्लैक टी भी बालों के लिए बेहद लाभकारी होती है. अगर आप अपने घर में ब्लैक टी पीते हैं तो आप बालों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण प्राकृतिक रंग को बनाए रखने का काम करते हैं और बालों की चमक को भी बढ़ाते हैं. 

5. शीशम का तेल

आपको चाहिए
- दो चम्मच शीशम का तेल
- दो चम्मच नारियल का तेल
- गर्म तौलिया

ऐसे करें इस्तेमाल
- शीशम और नारियल के तेल को मिला कर हल्का गर्म कर लें.
- अब 10 मिनट तक इससे बालों की मसाज करें.
- अब तौलिये को गर्म पानी में डाल कर निचोड़ लें और फिर 30 मिनट तक इससे बालों को ढक लें.
- 30 मिनट बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें.
- आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


इसके फायदे
सफेद बालों को वापस काला करने के लिए शीशम का तेल हर्बल रंग के रूप में काम करता है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी मौजूद हैं. आप इस तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Follow On Instagram And Facebook @beautyempire















 








टिप्पणियाँ

Beauty

मेकअप क्या है? मेकअप किट को परफेक्ट बनाते हैं यह 11 प्रोडक्ट

स्किन को ग्लो दे अपनाए चार beauty स्टेप में से किसी एक नुस्का अपनाए और त्वचा की चमक रखे बरकरार

फेस स्क्रब घर पर बनाएं और पाएंगे इसके जबरदस्त फायदे