घर पर आसानी से कैसे करे मैनीक्योर और पेडीक्योर
घर पर आसानी से कैसे करे मैनीक्योर और पेडीक्योर
मैनीक्योर और पेडीक्योर एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है। मैनीक्योर खासकर हाथो व नाखुनो के लिए होता है , और पेडीक्योर पैरो , नाखुनो व पंजो के लिए होता है। मैनीक्योर करवाने के बाद आपके हाथ बिलकुल साफ़ , खूसबसूरत व मुलायम हो जाते है। इसमें शेपिंग, पॉलिशिंग व फाइलिंग बगेरा होते है, जिससे आपके हाथ व नाख़ून चमकदार लगने लगते है। पेडीक्योर में पैरों की सफाई , नाखुनो का शेप , नेल स्क्रब, क्यूटिकल्स , पैरों का स्क्रब व उनकी मसाज करी जाती है , जिससे पैर बिलकुल साफ़ और कोमल हो जाते है और साथ ही नाखुनो की गंदगी भी निकल जाती है पेडीक्योर से पैरों की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही थकान भी दूर होती है, और मानसिक तनाव भी दूर होता है।
घर पर आसानी से कैसे करे मैनीक्योर और पेडीक्योर
बिना पार्लर जाये भी आप घर पर आसानी से मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते है। ख़ूबसूरत चेहरे के साथ हाथो और पैरो का सुन्दर होना भी बहुत जरूरी है , मगर सॉफ्ट हाथो-पैरों व चमकदार नाखुनो के लिए रोज रोज पार्लर जाना संभव तो नहीं है ऐसे में आप घर पर ही मैनीक्योर पेडीक्योर कर सकते है
मैनीक्योर करने का तरीका: सबसे पहले हाथो के नाखुनो को कॉटन की सहायता से साफ़ कर लीजिये , उसके बाद फाइलर से उनको शेप दे, फिर टब में गुनगुना पानी और थोड़ा शैम्पू लेकर हाथो को कुछ देर तक उसमे डूबा दे। अब हाथो को पनो से भार निकाल कर तोलिये से साफ़ करे। उसके बाद सक्कर और जैतून के तेल को मिला कर हाथो पर 10 मिनट तक स्क्रब करे , और फिर गरम पानी से धो ले। अब जैतून के तेल से मालिश करे , इससे हाथ मुलायम होंगे। अब आप अपनी पसंद की नेलपॉलिश लगाए।
पेडीक्योर करने का तरीका: सबसे पहले पैरों के नाखुनो को साफ़ करे , उसके बाद उन्हें फाइलर से शेप दे। अब टब में गुनगुना पानी लेकर उसमे नींबू की स्लाइस या गेंदे के फूलो की कलियां डालें। फिर उसमे अपने पैरो को 10 – 15 मिनट तक रखे। जब पैरों की त्वचा नर्म हो जाये , नाखुनो को ब्रश से साफ़ करे। एड़ियों को साफ़ करने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करे और साडी डेड स्किन निकल ले। अब निम्बू की स्लाइस को हलके हाथो से अपने पैरों में लगाए , फिर गुनगुने पानी से अपने पैर धो ले। उसके बाद 2 टीस्पून शहद में थोड़ी सी मॉइश्चराइजिंग क्रीम मिलाकर स्क्रब करें। थोड़ी देर स्क्रब करने के बाद पैरों को फिर से गुनगुने पानी से साफ करें। अब पैरों को अच्छे से धोने के बाद तौलिए से पोंछ लें। और पैरों को अच्छे से सूखाने के बाद क्रीम लगाएं।
मैनीक्योर के फायदे
मैनीक्योर में कई प्रकार के तकनीक और उपचार शामिल है , मैनीक्योर में हाथों की मालिश, एक्सफॉलिएशन, ड्रिप-ड्राई वैक्स और बफिंग शामिल होते हैं। मैनीक्योर सिर्फ आपके नाखूनों को सुन्दर बनाये रखने का तरीका ही नहीं बल्कि इस उपचार में स्वास्थ्य लाभ भी शामिल है|
स्किन केयर: आपके हाथ आपके शरीर के किसी भी भाग की तुलना में ज्यादा मिट्टी व पानी के संपर्क में आते है प्रोफेशनल मैनीक्योर से आपके हाथो और नेल्स अच्छी खासी देखभाल मिलती है । इससे नाखूनों का जल्दी कमजोर होकर टूटना और पीला पड़ने जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह हाथों पर झुर्रियां पड़ने से बचाता है।
रक्त संचार: एक्सफ़ोलिएटिंग , मॉइस्चराइजिंग के अलावा मैनीक्योर में त्वचा की मालिश भी की जाती है। यह मालिश केवल हाथों को आराम ही नहीं देती , बल्कि यह आपके हाथों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे दर्द कम हो सकता है और ठंड के मौसम में आपके शरीर को गर्मी प्रदान करने में मदद मिलती है।
पेडीक्योर के फायदे: पेडीक्योर एक कॉस्मेटिक उपचार है जो पैरों की त्वचा से धूल , मिट्टी को हटाने का काम करता है। इस उपचार का प्रयोग खासकर महिलाएं अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं।
पेडीक्योर एक कारगर एक्सफोलिएट के रूप में काम करता है, जिससे पैरों खासकर एड़ियों की गन्दी त्वचा आसानी से हट जाती है। यह नाखूनों की पॉलिशिंग भी करता है।
सूखी त्वचा को आराम: एड़ियों में दरार और सूखी त्वचा के लिए भी यह उपचार फायदेमंद है। पेडीक्योर दरारों को भरने और सूखी त्वचा से गंदगी को हटाकार आराम देता है।
पैरों को आराम: पेडीक्योर विधि में मसाज को भी अपनाया जाता है, जिससे पैरों खासकर तलवों और एड़ियों को आराम मिलता है।
रक्त प्रवाह: पेडिक्योर में की जाने वाली फुट मसाज रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने का काम भी करती है।
Follow on insta&Fb BeautyEmpire23
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें