अपनी स्किन को कैसे पहचाने और स्किन की देखभाल केसे करें प्राकृतिक रुप से अपने स्किन को पहचाने

👉महिलाएं अपने सौंदर्य के प्रति काफी सतर्क रहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोज नए-नए सौंदर्य का इस्तेमाल करती हैं
➡️अब सभी सौंदर्य प्रसाधन सभी स्त्रियों पर समान रूप से सही प्रभाव डालें, यह जरुरी नहीं होता। क्योंकि सभी स्त्रियों या पुरुषों की त्वचा एक जैसी नहीं होती, 
➡️बल्कि सभी की त्वचा अलग-अलग प्रकार की होती है। यदि एक बार यह जानकारी हो जाए, कि आपकी त्वचा का ‘प्रकार’ क्या है
➡️तो उसी के अनुरूप आप सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की देख-भाल कर सकते हैं तथा अपनी सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं।
🌺स्किन से जुड़े चार प्रकार
➡️सामान्य त्वचा Normal Skin
➡️तैलीय त्वचा Oily Skin
➡️रुखी त्वचा Dry Skin
➡️सेंसिटिव स्किन Sensitive Skin
➡️कॉम्बिनेशन स्किन Combination Skin
➡️मिश्रित त्वचा Mixed Skin

🌺सामान्य त्वचा (Normal Skin)
➡️ऐसी त्वचा बहुत कम लोगों की होती है। यह त्वचा चमकदार, साफ, आकर्षक होती है। न इसमें तेल अधिक होता है, न ही यह रुखी होती है । 
➡️मौसम का कुछ-कुछ असर इस त्वचा पर जरुर होता है। ऐसे में फेस पैक लगाकर त्वचा की देखभाल करें। ➡️सर्दियों में अगर त्वचा रुखी लगे तो जो फेस पैक रुखी त्वचा के लिए होते हैं उन्हें अपनाएं और यदि त्वचा गर्मियों में तैलीय लग रही है तो तैलीय त्वचा वाले फेस पैक लगाएं।
➡️त्वचा संबंधी देखभाल के लिए सर्वप्रथम त्वचा की प्रकृति पहचानना जरुरी होता है। 
➡️सामान्य त्वचा की पहचान का तरीका यह है कि प्रातःकाल उठकर चेहरे पर टिश्यू पेपर से दबाव दें। पेपर में यदि न ज्यादा तेल, न खुश्की दिखाई दे तो यह सामान्य त्वचा है।

🌺तैलीय त्वचा (Oily Skin)
➡️जब मांसपेशियां अधिक तेल पैदा करती हैं, तब हमारी त्वचा तैलीय होती है। इस प्रकार की त्वचा पर हमेशा तेल की परत नजर आती है, चेहरा ऐसे चमकता है मानो कोल्डक्रीम लगा रखी हो। इस प्रकार की त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती । 
➡️ऐसी त्वचा वाले स्त्री-पुरुष जल्दी बूढ़े नहीं लगते। इस प्रकार की त्वचा की देखभाल न की जाए तो त्वचा के अनेक रोग हो जाते हैं, जैसे मुंहासे, खुले रोमछिद्र और झुरियां आदि।
➡️ ऐसी त्वचा वालों को दिन में चार-पांच बार मुंह धोना चाहिए। चेहरे का तेल कम करने के लिए चंदन का पैक लगाना चाहिए। इस त्वचा को छाछ से धोने पर निखार आता है।
➡️तैलीय त्वचा की एक सामान्य पहचान यह है कि इस त्वचा पर मुंहासो की अधिकता बहुत होती है। टिश्यू पेपर से पोंछने पर पेपर पर बहुत चिकनाहट आ जाती है। तैलीय त्वचा हमेशा चमकती-सी दिखाई देती है।

🌺रुखी त्वचा (Dry Skin)
➡️इस तरह की त्वचा वाली स्त्रियां मुंहासे, झाइयों व खुले रोम-छिद्रों से बची रहती हैं। इस तरह की त्वचा पर मेकअप काफी देर तक टिका रहता है, परंतु इस त्वचा में अपनी कोई चमक नहीं होती। इस पर झुर्रियां उम्र से पहले आ जाती हैं। 
➡️अगर इस त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो इस पर सफेद चकत्ते हो जाते हैं व त्वचा ख़राब हो जाती है। 
➡️ऐसी त्वचा वालों को स्क्रबर का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। रात को कोल्ड क्रीम से मालिश करनी चाहिए। 
➡️अंडे के पीले भाग में 2 बूंद जैतून का तेल डालकर हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं। मॉइस्चराइजर का प्रयोग अधिक करें।
➡️रुखी त्वचा को जब टिश्यू पेपर से पोंछा जाता है तो पेपर में प्रायः रूखापन व लकीरें सी दिखाई पड़ती हैं। रुखी त्वचा वालों का चेहरा हमेशा ही खिंचा-खिंचा सा रहता है।

🌺सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) 
 ➡️जिस रूखी त्वचा में जलन और खुजली की समस्या महज छूनेभर से हो जाती है, उन्हें सेंसिटिव यानी संवेदनशील त्वचा की कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसी त्वचा के लिए सोच समझकर और विशेषज्ञों की राय लेकर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स लेने चाहिए।

🌺मिश्रित त्वचा (Mixed Skin)
➡️जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस त्वचा में सभी प्रकार की त्वचा का मिश्रण होता है
➡️ इस प्रकार की त्वचा में माथे, नाक और ठोड़ी पर अंग्रेजी के ‘T’ अक्षर की तरह होता है। गाल रूखे-रूखे होते हैं। इस प्रकार की त्वचा को दिन में 2-3 बार पानी से धोएं, गालों पर अच्छी कोल्ड क्रीम लगाएं, फिर जिस तरह त्वचा लगे उसी तरह फेस पैक लगाएं।
➡️इस प्रकार की त्वचा की पहचान यह है कि टिश्यू पेपर को चेहरे पर हल्का सा टच करने पर कहीं चिकनाहट दिखाई देगी व कहीं खुश्की।

🌺कॉम्बिनेशन स्किन (Combination Skin)
➡️ऐसी त्वचा जिनका कुछ हिस्सा रूखा और कुछ तैलीय होता है, उन्हें कॉम्बिनेशन स्किन टाइप की कैटेरगरी में रखा जाता है। चेहरे को टिश्यू पेपर से पोंछने पर माथा और नाक की जगह पर तो तेल के धब्बे नजर आते हैं, लेकिन गाल ड्राई होते हैं।

इसी प्रकार की ज्यादा जानकरी के लिए आप instagram और Facebook के साथ जुड़ सकते है। 
Instagram, Twitter & Facebook @BeautyEmpire23
 

टिप्पणियाँ

Beauty

मेकअप क्या है? मेकअप किट को परफेक्ट बनाते हैं यह 11 प्रोडक्ट

स्किन को ग्लो दे अपनाए चार beauty स्टेप में से किसी एक नुस्का अपनाए और त्वचा की चमक रखे बरकरार

फेस स्क्रब घर पर बनाएं और पाएंगे इसके जबरदस्त फायदे