बाल रुखे हो रहे हैं तो बालों के लिए अपनाये ये खास नुस्खे
अरंड का तेल :-
एक चम्मच अरण्ड के तेल में एक चम्मच ग्लीसरीन, एक चम्मच सिरका और एक चम्मच हर्बल शैम्पू मिलाएं। कंडीशनर तैयार है। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और बीस मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो डालें। नमी आने के साथ बाल स्वस्थ भी रहेंगे। इससे आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहेंगे।
बादाम के तेल की मालिश:-
बादाम या जैतून के गरम तेल से मालिश करें। बादाम के तेल की मालिश न केवल आपकी थकान दूर करेगी बल्कि साथ ही आपके बालों को भी स्वस्थ और सुंदर बनाएगी।
कोकोनेट मिल्क:-
नारियल का तेल:-
एक चम्मच जासमिन के तेल में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए गरम करें। रात में इससे बालों की मालिश करें और सुबह हर्बल शैम्पू से सिर धो डालें। इसे हफ्ते में दो बार आजमाया जा सकता है। नारियल के तेल में जरूरी विटामिन ई होता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। पुराने समय से ही नारियल तेल को बालों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें